टीबी चैम्पियन ओम बैगा ने बताई स्वयं की टीबी की कहानी
- ग्राम कन्हरगांव हुआ रजत श्रेणी में चयनित, सरपंच, सीएचओ हुए सम्मानित
- राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मंडला से टीबी चैम्पियन, सरपंच एवं कर्मचारियों का सम्मान
मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय अभियान के समापन पर राज्य स्तरीय समारोह भोपाल में आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष आतिथ्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड बीजाडांडी के टीबी चैम्पियन ओम बैगा ने स्वयं की टीबी की कहानी बताई। जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा टीबी चैम्पियन ओम बैगा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत वर्ष 2024 में ग्राम कन्हरगांव विकासखण्ड नैनपुर के रजत श्रेणी में चयनित होने पर ग्राम कन्हरगांव की सरपंच ताराबाई सुरेखिया, सीएचओ श्रेया पॉल को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट वितरण किये जाने के लिए चुटका परियोजना, एनपीसीआईएल से संजय कुमार गुमास्ता सीसीई एवं अमित गुप्ता, मेंबर सेक्रेटरी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएस हेल्थ संदीप यादव, हेल्थ कमिश्नर तरूण राठी, एमडी एनएचएम डॉ. सलोडी सिडाना, एसटीओ डॉ. स्मृति सिंह उपस्थित रही। मंडला जिले से सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, प्रभारी डीपीसी गौरव साहू, एसटीएस सुनील करयार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।










