भारी बारिश की चेतावनी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
- उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
- सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश
भोपाल: मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
आज शाम और कल दोपहर विशेषकर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद रहने को कहा है।
सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य की अग्रिम तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखा जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में तत्काल राहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Post Views: 41









