माहिष्मती समर किड्स कैंप-2 का शुभारंभ आज

बच्चों को योग वैदिक मंत्र, हस्तशिल्प, शिष्टाचार, नृत्य – संगीत की मिलेगी शिक्षा

  • माहिष्मती समर किड्स कैंप-2 का शुभारंभ आज
  • नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट माहिष्मती घाट मंडला द्वारा आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. आज गुरुवार से नर्मदा तट पर स्थित माहिष्मती घाट में माहिष्मती समर किड्स कैंप – 2 का शुभारंभ किया किया जा रहा है। 15 अप्रेल से आयोजित किये गए 15 दिवसीय माहिष्मती समर किड्स कैंप – 1 की सफलता को ध्यान में रखते हुए माहिष्मती समर किड्स कैंप – 2 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा आज  15 मई गुरुवार की शाम 5 बजे माहिष्मती समर किड्स कैंप – 2 का शुभारंभ करेंगे।

यह कैंप नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट माहिष्मती घाट मंडला द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए नवाचार के जरिए इस कैंप में बच्चों को योग वैदिक मंत्र, हस्तशिल्प, शिष्टाचार, नृत्य – संगीत आदि की शिक्षा दी जाएगी। भारतीय गीत संगीत के साथ वेस्टर्न जुंबा डांस भी बच्चों को सिखाया जाएगा। जिससे वह न सिर्फ तनाव रहित महसूस करेंगे बल्कि शारीरिक व्यायाम भी होगा। इस कैंप में महज 101 रूपये का पंजीयन शुल्क जमा कर बच्चे इसमें शामिल हो सकते है। नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट माहिष्मती घाट मंडला द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को इस कैंप में भेजे जिससे बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मोबाइल की लत से दूर रहे और भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर सके।


Leave a Comment