108 जननी एक्सप्रेस में प्रसुता ने दिया बेटे को जन्म

  • 108 जननी एक्सप्रेस में प्रसुता ने बेटे को दिया जन्म
  • जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ
  • आशा कार्यकर्ता की समझदारी से सुरक्षित हुआ प्रसव

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज के अंतर्गत 108 जननी एक्सपे्रस में प्रसव का का मामला सामने आया है। सोमवार को एक जननी एक्सप्रेस जच्चा-बच्चा के साथ पहुंची। स्टॉफ ने तत्काल दोनो को उपचार दिया। जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित और स्वस्थ है। बताया गया कि 108 वाहन बबलिया सेक्टर की थी। प्रसव की सूचना मिलते ही तत्काल बबलिया सेक्टर से ग्राम पदमी पहुंची और प्रसुता को तत्काल नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार ब्लाक नारायणगंज के ग्राम पदमी निवासी प्रसुता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनो ने डायल 108 की मदद ली। जहां प्रसुता को लेने जननी एक्सप्रेस पहुंची। आशा कार्यकर्ता और परिजन वाहन के इंतजार में थे। प्रसुता को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाने के दौरान रास्ते में दर्द उठ गया। जिसके बाद वाहन में प्रसुता के साथ आ रही आशा कार्यकर्ता सवित्री तेकाम समझदारी से वाहन को रूकवाकर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

बताया गया कि गर्भवती महिला की वाहन में प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित थे। प्रसुता ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। तत्काल वाहन को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और जच्चा बच्चा दोनो को डिलेवरी वार्ड में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनो का उपचार कराया। जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित हैं। शिशु का वजन ढाई किलो है।

https://youtu.be/MYmt_3t-_tM?si=QciGOzTSjPtEUR4i


Leave a Comment