- परेड जवानों में एकता व अनुशासन की भावना करता है सुदृढ़
- पुलिस अधीक्षक ने किया जनरल परेड का निरीक्षण
- उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मंडला में जनरल परेड का आयोजन किया गया। रक्षित निरीक्षक निरीक्षक सुनील नागवंशी व सूबेदार विवेक करोसिया द्वारा परेड का संचालन किया गया। पुलिस लाईन मंडला में आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक मंडला ने निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने परेड के महत्व को बताते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो कि समस्याओ को गंभीरतापूर्वक सुना एवं त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही बाबत संबधित को निर्देशित किया गया।
जनरल परेड निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन में रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति सृजग व सचेत रहने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही पुलिस लाइन वाहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस वाहनों के बेहतर रख-रखाव के लिए निर्देश दिए। पुलिस लाइन में निर्माणाधीन टेनिस कोट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।