सम्मान समारोह में डॉ. राशि पमनानी सम्मानित

Advertisements

सम्मान समारोह में डॉ. राशि पमनानी सम्मानित

  • डाइट प्लान में पीएचडी की उपाधि हासिल कर बढ़ाया समाज का मान
  • पूज्य सिंधी पंचायत ने किया प्रतिभा का सम्मान

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में समाज की सदस्य डॉ. राशि पमनानी को डाइट प्लान के अंतर्गत डाइटिशियन के रूप में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।बताया गया कि सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ीं सुभाष वार्ड निवासी डॉ. राशि पमनानी ने स्वास्थ्य, ओम मंत्र, डाइट प्लान एवं थैरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने डाइट प्लान फॉर हेल्थ विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण करते हुए पीएचडी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। बताया गया कि डॉ. राशि पमनानी नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी रितेश पमनानी की पत्नी हैं।
समारोह के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक जनों ने डॉ. राशि पमनानी की इस उपलब्धि की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Comment