हम फाउंडेशन की पहल, राष्ट्रगीत और वंदे मातरम से गूंजा मंडला

रानी अवंती बाई चौक पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम, देशभक्ति के साथ दी श्रद्धांजलि

  • हम फाउंडेशन की पहल, राष्ट्रगीत और वंदे मातरम से गूंजा मंडला

मंडला महावीर न्यूज 29. हम फाउंडेशन भारत की जिला शाखा मंडला द्वारा रानी अवंती बाई चौक पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा प्रति माह की पहली तारीख को सुबह नौ बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय मंडला के सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजय धुर्वे एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत उत्साह के साथ वंदे मातरम और राष्ट्रगीत का गायन कर मातृभूमि को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान माहिष्मती शाखा के अध्यक्ष मुकेश कछवाहा का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आरकेएस चौहान ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खुशियों के इन पलों के बीच, जिला अध्यक्ष एचपी झरिया के चाचा व पूर्व सीएमओ डॉ. बृजेश झरिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक बीके राय, जिला अध्यक्ष एचपी झरिया, डॉ. अशोक मर्सकोले, पूरन सिंह ठाकुर अखिलेश सोनी, रंजीत कछवाहा, सुधीर कांसकार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment