पेड़ से टकराकर कार खेत में पलटी, छह लोग बाल-बाल बचे

पेड़ से टकराकर कार खेत में पलटी, छह लोग बाल-बाल बचे

  • निवास-मनेरी मार्ग पर कोहानी गांव के पास हादसा, किसी को गंभीर चोट नहीं

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास से मनेरी मार्ग के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मनेरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहानी के पास एक चार पहिया कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और फिर खेत में पलट गई।

जानकारी अनुसार कार निवास की ओर से मनेरी की ओर जा रही थी। कोहानी गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे के एक पेड़ से टकराने के बाद खेत में जाकर पलट गई।कार में चालक सहित लगभग छह लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment