जटिल रोगों के सरल उपचार के लिए भुआ बिछिया के बैध सुदेश नामदेव सम्मानित

जटिल रोगों के सरल उपचार के लिए भुआ बिछिया के बैध सुदेश नामदेव सम्मानित

  • अखिल भारतीय परंपरागत बैध महासंघ का आयोजन
  • पेंड्रा में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में 25 राज्यों के 600 बैध हुए शामिल
  • अखिल भारतीय परंपरागत वैध महासंघ ने वैध सुदेश नामदेव को किया सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि बैध महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में आयोजित आठवें अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय कार्यशाला एवं राष्ट्रीय वन औषधि ज्ञान संगोष्ठी में भुआ बिछिया निवासी बैध सुदेश नामदेव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महिलाओं और पुरुषों के गुप्त रोग सफेद पानी का निकलना, खुजलाहट, अनियमित मासिक धर्म, बच्चेदानी में गठानें और गर्भधारण में दिक्कत आदि के सरल और सहज उपचार को औषधीय पौधों के माध्यम से बताने के लिए दिया गया।बताया गया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी अरपा सोन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति के द्वारा आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 25 राज्यों से 600 से अधिक प्रशिक्षित बैध एवं आचार्य शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रकृति को पहचानना और औषधीय पेड़-पौधों के उपयोग से अनेक जटिल रोगों से निजात पाना था।

संगोष्ठी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विकास मरकाम, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर व्योम केस त्रिपाठी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के आरके प्रजापति, विश्व प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ डॉ. जैन पुरोहित गुजरात, संजीवनी रस प्रायोजक संजय सिंह, और प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षक डॉ. विनोद दुबले की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सुदेश नामदेव का योगदान 

परंपरागत वेदों और प्रशिक्षित आचार्यों ने इस दौरान औषधीय पौधों का प्रदर्शन किया और उनके उपचार की जानकारी साझा की। इसी क्रम में भुआ बिछिया निवासी बैध सुदेश नामदेव ने उक्त जटिल रोगों के कारण की व्याख्या करते हुए उनका प्रभावी उपचार वन औषधियों से बताया। उनके इस महत्वपूर्ण कार्य और सहज उपचार पद्धति के लिए बैध महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पटेल एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष निर्मल रघु द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुदेश नामदेव अनेक वर्षों से जड़ी-बूटियां प्रदान कर लोगों का उपचार कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण भी करते हैं।


 

Leave a Comment