1.264 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

1.264 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • हिरदेनगर चौकी पुलिस ने कुडवन तिराहे पर की चेकिंग
  • जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.20 लाख आंकी गई
  • मंडला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत हिरदेनगर चौकी पुलिस ने शनिवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने 1.264 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस टीम ने कुडवन तिराहा, हिरदेनगर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति रामकिशोर पटेल पिता प्रताप पटेल, निवासी ककैया, थाना बम्हनी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 1.264 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी से बरामद गांजा और परिवहन में उपयोग की जा रही उसकी स्कूटी को तत्काल जब्त कर लिया है। जब्त की गई इस अवैध सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी रामकिशोर पटेल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक शिवशंकर सिंह राजपूत, आरक्षक रशीद कुमार पुशाम, आरक्षक आनंद, आरक्षक अमित, सैनिक जगदीश सिंगौर और महिला आरक्षक दीपाली का योगदान रहा।


 

Leave a Comment