विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य, पर्यटन स्थलों का होगा विकास-मंत्री सम्पतिया उईके

विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य, पर्यटन स्थलों का होगा विकास-मंत्री सम्पतिया उईके

  • किसानों को बिना कतार खाद देगा प्रोजेक्ट एग्री टोकन, स्थापना दिवस समारोह में हुआ शुभारंभ
  • 70 वें स्थापना दिवस पर विकसित मप्र का संकल्प, पर्यटन विकास को प्राथमिकता

मंडला महावीर न्यूज 29. पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडिटोरियम में आयोजित 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहां कि विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है और सरकार ने विजन 2047 दृष्टि पत्र के माध्यम से इस संकल्प को दर्शाया है। समारोह का मुख्य आकर्षण जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट एग्री टोकन का शुभारंभ रहा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट किसानों को बड़ी राहत देगा, जिसके तहत किसान अब बिना कतार में लगे हुए, निर्धारित समय पर खाद प्राप्त कर सकेंगे।कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कार्य कर रही है और चौगान की मढिय़ा, अजगर दादर, रामनगर के ऐतिहासिक महल सहित जिले के सभी पर्यटन एवं आस्था के केंद्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रावधान कर रहे हैं। विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने राज्य के 70वें वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह कुशराम ने कूनो अभ्यारण्य में चीतों के पुनर्वास को प्रदेश की जैव विविधता में गौरवशाली प्रगति बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हुआ प्रदर्शन 

स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा कर्मा लोकनृत्य, टीम नटराज द्वारा राई लोक नृत्य, सरदार पटेल कॉलेज की छात्राओं द्वारा सैला नृत्य सहित अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कैबिनेट मंत्री ने उत्साहवर्धन करते हुए सभी पांच प्रतिभागी टीमों को विधायक निधि से पाँच-पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।



 

Leave a Comment