मंडला जिले के इतिहास में प्रथम बार
- पिंडरई में 29 से सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन
- मुनि नीरजसागर और निर्मदसागर के सानिध्य में 25 मंडलीय विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई में कार्तिक माह के आष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर $29 अक्टूबर से $6 नवंबर तक बीजाक्षर मंडल रचना युक्त 25 मंडलीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ एवं रथयात्रा महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह नौ दिवसीय महामहोत्सव आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद और गुणायतन प्रणेता 108 प्रमाणसागर महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। इस अनुष्ठान को मुनिश्री 108 नीरजसागर महाराज और मुनि 108 निर्मदसागर महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा।
बताया गया कि अनुष्ठान का कुशल निर्देशन अभय आदित्य उदासीन आश्रम इंदौर द्वारा किया जाएगा। सकल दिगम्बर जैन समाज, लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई ने समस्त जिले एवं ग्राम वासियों को इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में आए कर श्री सिद्ध प्रभु की आराधना कर पुण्य का संचय करने के लिए सविनय आमंत्रित किया है। यह विधान और महायज्ञ धार्मिक उत्साह और विश्व शांति के लिए समर्पित होगा।









