रानी दुर्गावती का युद्ध कौशल आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

501वीं जयंती पर रानी दुर्गावती का शौर्य किया याद

  • केहरपुर में ग्रामीणों ने उनके बलिदान को बताया महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण
  • रानी दुर्गावती का युद्ध कौशल आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

मंडला महावीर न्यूज 29. वीरांगना रानी दुर्गावती की 501वीं जयंती के अवसर पर मंडला जिले के ग्राम केहरपुर मोहन टोला नाका स्थित राजा संग्राम शाह स्मारक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम के सरपंच सतवंत सिंह उलारी ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने युद्ध कौशल से मुगलों की विशाल सेना को कई बार पराजित किया। उन्होंने मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जो आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ग्रामीणों ने उनके संघर्ष को महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण बताया।

इस अवसर पर गोंडवाना युवा शक्ति मोहनटोला अध्यक्ष शिवलाल मरावी के सहयोग से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों, बच्चों और महिलाओं ने रानी दुर्गावती के जीवन और शौर्य पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक हो गया। ग्रामीणों ने रानी के आदर्शों को समाज में जीवित रखने का संकल्प लिया।


 

Leave a Comment