सतगुरु साईं ईश्वरशाह साहिब के सान्निध्य में 9-10 अक्टूबर को वर्सी पर्व

सतगुरु साईं ईश्वरशाह साहिब के सान्निध्य में 9-10 अक्टूबर को वर्सी पर्व

  • कटनी के हरेमाधव धाम में विशाल आध्यात्मिक उत्सव
  • वर्सी पर्व में शामिल होने मंडला से सैकड़ों श्रद्धालु कटनी जाएंगे

मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र का पावन तीर्थस्थल हरेमाधव धाम, माधवनगर कटनी एक बार फिर आध्यात्मिक आनंद का साक्षी बनने जा रहा है। 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाला हरेमाधव वर्सी पर्व 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्तों के लिए आत्मा का परमात्मा से मिलन का एक अमूल्य सुअवसर है। इस दो दिवसीय पावन पर्व में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु कटनी पहुंचकर सतगुरु साहिबान का पावन रूहानी दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। इस वर्ष भी वर्सी पर्व परम श्रद्धेय जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के सान्निध्य में रूहानी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

यह पावन पर्व मुख्य रूप से सतगुरु बाबा माधवशाह एवं सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब की पवित्र स्मृति को समर्पित है। वर्सी पर्व वास्तव में केवल भक्ति का अवसर नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर जागरण का संदेश देता है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु सेवा, सत्संग, सिमरन-ध्यान और भजन-बन्दगी में लीन होकर अपने जीवन को पवित्र और निर्मल बनाने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। जिस प्रकार तपकर सोना कुंदन बनता है, वैसे ही इस पर्व की साधना आत्मा को निखार देती है। श्रद्धालु सतगुरु की असीम कृपा, प्रेम और रहमतों का अनुभव कर आत्मिक तृप्ति पाते हैं। इस दौरान कटनी का माधव नगर भजन-बंदगी की स्वर लहरियों और सतगुरु वचनों की वाणी से गूंज उठेगा।

मंडला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल 

स्थानीय आयोजकों ने बताया कि इस रूहानी महोत्सव में शामिल होने के लिए मंडला जिले से सैकड़ों श्रद्धालु 9-10 अक्टूबर को कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे। यह आध्यात्मिक पर्व हर श्रद्धालु के लिए जीवन को नई आध्यात्मिक दिशा देने वाला एक अमूल्य अवसर होगा।


 

Leave a Comment