- बिछिया में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर संपन्न, 350 यूनिट रक्त संग्रहित; भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया ‘रक्तदान ईश्वर की सेवा के समतुल्य’
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर बिछिया में रक्तदान का महादान: जिला पंचायत अध्यक्षों और भाजपा नेताओं की उपस्थिति में रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता
सेवा पखवाड़ा-विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
मंडला महावीर न्यूज 29. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में एक विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के निर्देशानुसार, सेवा पखवाड़ा प्रभारी डॉ. विजय आनंद मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम के तत्वावधान में और मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
♦ रक्तदान को बताया ईश्वर की सेवा के समतुल्य
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पण और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। रक्तदान की शुरुआत स्वयं मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट, मंडल महामंत्री नरेश राजपूत और मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिंटू ठाकुर ने की।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने अपने जीवन काल में 12 बार रक्तदान किया है। रक्तदान ईश्वर की सेवा के समतुल्य है, क्योंकि हमारा एक बूंद रक्त किसी एक को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने पूरे जिले में 500 यूनिट रक्त दान के लक्ष्य की बात की और शिविर में लगभग 350 यूनिट रक्त संग्रह होने पर समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ को हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने रक्तदान को कन्यादान से भी श्रेष्ठ बताया। सेवा पखवाड़ा प्रभारी डॉ. विजय आनंद मरावी ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” को श्रेष्ठ बताते हुए रक्तदान के महत्व को समझाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट ने इस सफल आयोजन का श्रेय जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के निर्देशों और मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया।
इस अवसर पर नंदकुमार सोनी (नंदू) ने पाँचवीं बार और राजा जाटव ने सातवीं बार रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया।
???? प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
शिविर में पूर्व विधायक झल्लू लाल तेकाम, विजेंद्र कोकड़िया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, जिला मंत्री शशिकांत सिल्लू श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी, अशोक नानकानी, सांसद प्रतिनिधि विकास पिपरसानिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। मंच संचालन मंडल महामंत्री नरेश सर्वे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन योगेश चीक्कू यादव ने किया।











