दो पत्रकारों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

दो पत्रकारों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

  • मंडला पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी निवासी दुर्गेश प्रजापति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक मंडला को आवेदन सौंपकर दो स्थानीय पत्रकारों पर मानसिक उत्पीडऩ, सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और पारिवारिक शांति भंग करने का गंभीर आरोप लगाया।

दुर्गेश ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि उक्त दोनों पत्रकार दुर्गेश ठाकुर और नंदकिशोर पांडे पुराने समाचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वे लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए यही दोनों व्यक्ति जिम्मेदार होंगे। आवेदन के दौरान जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घुघरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


 

Leave a Comment