डाक विभाग ने लगाया विशेष कैम्प

डाक विभाग ने लगाया विशेष कैम्प, आधार और सुकन्या योजना की दी जानकारी

  • स्मार्ट चॉइस टुडे फॉर अ सेफ टुमॉरो थीम के तहत बच्चों के आधार और सुकन्या खाते खोले गए

मंडला महावीर न्यूज 29. डाक विभाग ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से किड्ज़ी सिविल लाइन्स मंडला में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया। इस शिविर में बच्चों के आधार नामांकन और अपडेटेशन के साथ सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जागरूकता फैलाई गई। कैम्प में डाक विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना के लाभों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता खोला जाता है, जिस पर 8.2 प्रतिशत का आकर्षक ब्याज मिलता है और आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर में छूट भी मिलती है। इस योजना में न्यूनतम 250 रूपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख तक का वार्षिक निवेश किया जा सकता है। विशेष कैम्प के दौरान अभिभावकों के आग्रह पर डाक विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता और डाक जीवन बीमा के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्मार्ट चॉइस टुडे फॉर अ सेफ टुमॉरो की थीम पर आधारित यह आयोजन भारतीय डाक विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में डाक विभाग के पदाधिकारी कृष्ण कुमार मालवीय, शैलेश मेश्राम, जयप्रकाश चौधरी और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।



 

Leave a Comment