चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 गिरफ्तार

मंडला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 गिरफ्तार
  • अंतर्राज्यीय गिरोह का मंडला पुलिस ने किया पर्दाफाश, 1.85 लाख की संपत्ति जब्त

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बम्हनी पुलिस ने चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दुर्गेश कुमार डेहरिया 22 वर्ष और निलेश उर्फ भोलू यादव 19 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया गया कि यह कार्रवाई थाना बम्हनी में दर्ज एक मामले की विवेचना के दौरान की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि वे रात के समय मास्टर चाबी का उपयोग कर गलियों से मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चारों मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.85 लाख रुपये है। जब्त की गई मोटरसाइकिलों में हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 20 एनपी 6765, हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 20 एनएम 8531, हीरो स्प्लेंडर प्लस एमपी 51 एमसी 4082 और हीरो स्प्लेंडर एमपी 51 एमई 1036 शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक मानिक पटले, सहायक उपनिरीक्षक झनकार सिंह मर्सकोले, आरक्षक शिवराम बघेल, उमराव, महिला आरक्षक जयश्री और चालक नवीन की सराहनीय भूमिका रही।


 

Leave a Comment