हम फाउंडेशन भारत मंडला में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर

हम फाउंडेशन भारत मंडला में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर

  • सभी ब्लॉकों की पंचायतों को मिलेगा लाभ
  • संगठन की बैठक में हुआ निर्णय
  • दीवाली के बाद विशेष डॉक्टरों की मदद से होगी जाँच

मंडला महावीर न्यूज 29. सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था हम फाउंडेशन भारत ने मंडला जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके लिए विवेकानंद शाखा की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद जिले के सभी ब्लॉकों की प्रमुख पंचायतों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मंडला और अन्य जिलों के विशेष डॉक्टरों की सहायता ली जाएगी, जिससे आम नागरिकों और गरीब तबके के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

बताया गया कि हम फाउंडेशन की विवेकानंद शाखा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष युनुस खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में युनुस खान ने सभी सदस्यों को हम फाउंडेशन की सामाजिक विचारधारा और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश संरक्षक बीके राय ने बैठक का आयोजन किया। बीके राय पिछले 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने के लिए यह एक बेहतरीन संगठन है। मंडला जिले की सभी शाखाएँ उनके मार्गदर्शन में काम कर रही हैं।

आगामी कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

बैठक के मुख्य प्रभारी स्वामी विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष पुहप सिंह भारत और महिष्मति शाखा अध्यक्ष मुकेश कछवाहा ने बैठक की रूपरेखा तैयार की। मंडला नगर की तीसरी शाखा सांस्कृतिक शाखा जिसकी अध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव हैं, जो महिला कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रांतीय महिला संयोजक नाहिद तबस्सुम भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुकी हैं और आगे भी करेंगी। प्रांतीय अध्यक्ष ने पिछले दो महीनों से राष्ट्रगान के आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजसेवक को नेम प्लेट या अखबारों में छपने की जरूरत नहीं, बल्कि काम करते रहने से ही पहचान बनती है।

हम फाउंडेशन 2020-21 से मंडला जिले में सामाजिक कार्य कर रहा है और कोरोना काल में भी पीडि़तों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहा है। आगामी स्वास्थ्य शिविर और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए अगले महीने एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में युनुस खान, बीके राय, मुकेश कछवाहा, पुहप सिंह भारत, अखिलेश सोनी, राजेंद्र नेमा, दिवाकर पांडे, उदित नारायण पाठक, श्रीलाल नंदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment