ट्रक से टकराई बाइक, दो घायल
- घुघरी के सलवाह चौकी क्षेत्र मदनपुर तिराहे के पास हुआ हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी थाना क्षेत्र पुलिस चौकी सलवाह के मदनपुर तिराहे के पास ट्रक से सीधे बाइक टकरा गई। बाइक में सवार दो लोगो को गंभीर चोंटे आई है। घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि ट्रक डिंडौरी से मंडला की ओर जा रहा था। इसी बीच मदनपुर तिराहे पर सामने आ रहे बाइक सवार ने अपना कंट्रोल खो दिया और सीधे ट्रक से जा भिंडे। बाइक ट्रक के पहिए जा फंसी है। टक्कर के बाद बाइक सवार नरेश पिता हरिप्रसाद लिटोरिया 17 वर्ष, अमोल प्रसाद पिता नरेश वरकड़े 20 वर्ष निवासी ग्राम पाटन बिजौरा छिंटक कर दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर सलवाह पुलिस के द्वारा घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 120









