80 डब्बों में भरा महुआ लहान जब्त, मौके पर किया नष्ट

80 डब्बों में भरा महुआ लहान जब्त, मौके पर किया नष्ट

  • 89750 रूपए की महुआ लहान एवं कच्ची मदिरा बरामद

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में ग्राम गोंझी क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में लगभग 80 डब्बों में महुआ लहान भरा मिला। जिसकी अनुमानित मात्रा 800 किलो है। इसके साथ ही 65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद किया गया।

बताया गया कि जब्त मदिरा लहान को आबकारी पुलिस बल ने मौके पर नष्ट कर दिया है। जप्त मदिरा और लहान की अनुमानित कीमत 89 हजार 750 रूपए बताई है। बताया गया कि आबकारी बल के पहुंचते ही मौके से आरोपी फरार हो चुके थे। आबकारी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरिक्षक सर्वेश नागवंशी प्रधान आरक्षक दुर्जन कुलेश, हरे सिंह, आरक्षक विजय कमलेश, सत्यपाल मरावी, ऋषभ शुक्ला, शकुन सैयाम, नेतराम ककोटिया, रघुनाथ उइके उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment