सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में मंडला टीम उपविजेता

सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में मंडला टीम उपविजेता

  • बालाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडला का जलवा
  • फाइनल में मिली कड़ी चुनौती

मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र फुटबॉल संघ द्वारा बालाघाट जिले के वारासिवनी में आयोजित सब जूनियर बालक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंडला की टीम उपविजेता रही। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फुटबॉल कोच पंकज उसराठे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, सिंगरौली और बैतूल जिले की टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल मुकाबले में डीएफए मंडला का सामना डीएफए सिंगरौली से हुआ, जिसमें मंडला की टीम ने 06-01 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

बताया गया कि शनिवार को रानी अवंती बाई स्टेडियम वारासिवनी में डीएफए बालाघाट और डीएफए मंडला के बीच फाइनल मैच खेला गया। मंडला की टीम ने इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के दूसरे हाफ में बालाघाट टीम द्वारा किए गए एक मात्र गोल ने उन्हें विजेता बना दिया। मंडला टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। टीम के इस अच्छे प्रदर्शन पर जिला फुटबॉल संघ के डॉ. दिलीप शर्मा, सचिव अनिल सोनी, खेल अधिकारी विकास खराड़कर, सुनील दुबे, राजेश पाठक, भीष्म द्विवेदी, अनूप वासल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील सराफ, चंद्रेश खरे, वेद प्रकाश कुलस्ते, राम कृष्ण सेवाश्रम के स्वामी शारदातमानन्द, मतीन ख़ान, अभिनव जैन, जावेद ख़ान, समीर बाजपेई, फुटबॉल कोच पंकज उसराठे, पवन नंदा, अभिषेक यादव, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, प्रथम चौकसे, कुशल भवेदी सहित नगर के सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।



 

Leave a Comment