विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण वितरित

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण वितरित

  • समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ शिविर
  • दिव्यांग बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा के निर्देशन और कृष्णकुमार उपाध्याय सहायक परियोजना समन्वयक समावेशी शिक्षा के मार्गदर्शन में नारायणगंज जनपद शिक्षा केंद्र में आयोजित किया गया। यह समावेशी शिक्षा के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में अच्छी पहले है। कार्यक्रम का शुभारंभ और अध्यक्षता जनपद पंचायत नारायणगंज उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने दिव्यांग बालिका धानी बैरागी के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

एमआरसी शेख इरफान ने बताया कि समावेशी शिक्षा के तहत नारायणगंज में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व में चिन्हित किए गए 49 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण प्रदान किए जाने हैं। बच्चों को इन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी बताया गया। शिविर में एलिम्को टीम के सहयोग से 49 बच्चों को 66 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें व्हील चेयर, वॉकर, ट्राय साइकिल, रोलेटर, क्रच, कान की मशीन, वॉकिंग स्टिक और ब्रेल किट जैसे महत्वपूर्ण उपकरण शामिल थे, जो इन बच्चों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेंगे।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणगंज राजेश कुमार गुप्ता एओ, बीआरसी कमलेश भावेदी, एमआरसी शेख इरफान, बीएसी चरन लाल झरिया, राजीव वर्मा, नवनीता दुबे, लेखपाल अखिलेश मिश्रा, एमआईएस दिलीप शाक्य, कमलेश मरावी प्राचार्य हाई स्कूल पाठा, प्रफुल्ल डोंगरे, जन शिक्षक दिनेश सैयाम, विनय सोनी, लवीना मार्को सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मरावी ने किया। उपस्थित अभिभावकों और बच्चों ने शासन एवं संबंधित विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में सहायक होगी।



 

Leave a Comment