भारी बारिश की आशंका, मंडला जिले में 7 और 8 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित
- छात्रों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर का निर्णय, मंडला में दो दिन की छुट्टी
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में आगामी 48 घंटों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडला कलेक्टर ने स्कूलों के लिए दो दिवस का आवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत 07 और 08 जुलाई को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय (मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई बोर्ड) शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों के लिए अवकाश घोषित है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के कारण छात्रों को होने वाली संभावित परेशानी, जोखिम और क्षति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
बताया गया कि अवकाश के कारण बाधित होने वाले शैक्षणिक पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए शिक्षण संस्थानों को अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालांश लगाकर उसकी पूर्ति करनी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।










