अज्ञात बाईक सवार ने बाईक सवार को मारी टक्कर, घायल

अज्ञात बाईक सवार ने एक बाईक सवार को मारी टक्कर, बाईक सवार घायल

  • नारायणगंज से टिकरिया मार्ग में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज से टिकरिया थाना मार्ग में पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात बाईक सवार तेज रफ्तार में जाते हुए एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दूसरा बाईक सवार अनियंत्रित होकर बाईक समेत नीचे गिर गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉ. राजेश अहिरवार ने घायल युवक का उपचार किया। हादसे की सूचना टिकरिया पुलिस को दी।

जानकारी अनुसार विकासखंड नारायणगंज के ग्राम देवहार निवासी सरजू सरवटे पिता देवन सरवटे 30 वर्ष बीजाडांडी जाने के लिए नारायणगंज मुख्यालय किसी कार्य से आए हुए थे। नारायणगंज से बीजाडांडी जाते समय टिकरिया थाना मार्ग में पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात बाईक सवार ने बीजाडांडी जा रहे सरजू सरवटे की बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात बाईक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में सरजू सरवटे को सिर, हाथ पैर में काफी चोटें आई। बताया गया कि हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल सरजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां घायल सरजू एडमिट कर उपचार शुरू किया गया।


 

Leave a Comment