35 वर्ष 4 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए एएनएम पार्वती सैनी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में विदाई समारोह आयोजित
- उपहार भेंट कर ससम्मान बैंड, बाजों के साथ दी विदाई
मंडला महावीर न्यूज 29. 28 फरवरी 1990 से जिले के विकासखंड नारायणगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में पदस्थ एएनएम पार्वती सैनी अपने 35 वर्ष 4 माह की सेवा कार्य से सेवानिवृत्त हो गई है। सेवानिवृत्त होने पर सीबीएमओ डॉ. एएल कोल की उपस्थिति में सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएल कोल ने रिटायर्ड कर्मचारी पार्वती सैनी के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवा निवृत्त विदाई कार्यक्रम में बीईई विजय मरावी और बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।
रिटायर्ड कर्मचारी पार्वती सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने विकासखंड नारायणगंज में वर्ष 1990 से अपनी सेवाएं दे रहे है। जिसके बाद यहीं इतने लंबे अंतराल तक अपनी सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारयणंज में दी। पार्वती सैनी ने कहां कि उन्हें ड्यूटी के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों का जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी पार्वती सैनी को उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। विदाई समारोह में स्टाफ की तरफ राधा कृष्ण की मूर्ति और बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने रामचरित मानस उपहार स्वरूप भेंट की। इस दौरान स्टाफ से डॉ. राजेश अहिरवार, मोनिका सिंगरौरे, पवित्र कछवाहा, राकेश कछवाहा, कमलेश सिंह, जानकी कुड़ापे, प्रहलाद कछवाहा, कैलाश सोनी, जागृति पटेल, संजीव उसराठे, शिव कुमार मरावी, शारदा चंदेल, सरोजनी, सतीश पटेल, शुभम बरकड़े समेत सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।
बता दे कि रिटायर्ड कर्मचारी पार्वती सैनी के विदाई समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सेवानिवृत्त पार्वती सैनी को विदाई कार्यक्रम में लाने के लिए बैंड बाजे के साथ उनके घर से लेकर आया गया। इसके साथ विदाई कार्यक्रम समापन के बाद बैंड बाजे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज का पूरा स्टाफ ससम्मान उन्हें घर तक छोड़ कर आया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ, सेवानिवृत्त पार्वती सैनी के परिजन शामिल रहे।










