एनएच-30 में लोहे से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम

एनएच-30 में लोहे से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम

  • नेशनल हाईवे 30 मार्ग में अंजनियां के नजदीक हुआ हादसा
  • लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, जनजीवन प्रभावित
  • जाम से त्रस्त राहगीर, अंजनियां के नजदीक ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

मंडला महावीर न्यूज 29. शुक्रवार सुबह अंजनियां बाईपास पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोहे की भारी छड़ें ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन इसके चलते हाईवे पर लगभग चार किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलटा और उसमें लदी लोहे की छड़ें सड़क पर बिखर गईं। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्कूल बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन भी इस जाम में फंस गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क से मलबा हटाना शुरू किया। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क के तरफ आंशिक रूप से यातायात के लिए खोला जा सका।

बताया गया कि इस घटना से पूरे इलाके की आवाजाही बाधित हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक मालिक से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।


 

Leave a Comment