प्रभारी मंत्री के आगमन पर कटरा में लगा जाम
- यात्रियों को हुई असुविधा, 15 मिनट करना पड़ा इंतजार
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में पहली बार पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, मध्य प्रदेश शासन, दिलीप जायसवाल के आगमन पर गुरुवार को कटरा में यातायात बाधित हो गया। मंत्री का काफिला गुजरने के कारण जबलपुर मार्ग पर लगभग 15 मिनट तक चौपहिया और यात्री वाहनों को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जबलपुर मार्ग से मंडला पहुंचे। कटरा में उनके भव्य स्वागत का आयोजन किया गया था। स्वागत कार्यक्रम के बाद, जब उनका काफिला जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ, तो सुरक्षा कारणों से जबलपुर की तरफ जाने वाले सभी चौपहिया वाहनों को कटरा अस्पताल से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान कई यात्री वाहन भी खड़े हो गए, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का मंडला पहुंचने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करने का कार्यक्रम में शामिल हुए। बताया गया कि कार्यों की समीक्षा के बाद प्रभारी मंत्री संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।










