- सिंगारपुर में भरी दो दिवसीय मड़ई
- महिलाओं, बच्चों ने झूला में झूलकर मड़ई मेला का लिया आनंद
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में दो दिवसीय मड़ई मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज व आस-पास के समस्त ग्रामीण अंचलों के आम नागरिकों ने मड़ई मेला में पहुंचे। बता दें कि यह मड़ई इस आदिवासी क्षेत्र की सबसे बड़ी मड़ई मानी जाता है, यहां पर मंडला सहित दूसरे जिलों के हर प्रकार के व्यापारी पहुंचे, लोगों ने मड़ई मेला में खरीदारी की। खासकर महिलाओं व बच्चों ने झूला में झूलकर मड़ई का लुत्फ उठाया और महिलाओं ने अपने लिए कई प्रकार की सामग्री खरीददारी की। अपने-अपने बच्चों के लिए खिलौने सहित अन्य सामग्री खरीदे। बच्चों ने झूला के साथ साथ घोड़ा गाडी, चकरी, वाहन चलाना व अन्य चीजों से मड़ई का लुत्फ उठाया
दिखाई दी भीड़
सिंगारपुर की दो दिवसीय मडई मेला में भारी संख्या लोग पहुंचे। इस समय सभी लोग खेती किसानी व अन्य कार्यों से फुर्सत हो गए हैं जिससे मड़ई मेला खासी भीड़ रहीं। इतनी भीड़ रही कि पैदल चलना मूश्किल हो रहा था। मड़ई स्थल सिंगारपुर बाजार क्षेत्र संकीर्ण हो जाने के कारण व्यापारी व ग्राहकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मड़ई मेला में लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात करते हुए अपने परिवार व अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए मड़ई मेला में घूमते हैं। वहीं लोगों ने मड़ई मेला में मिठाई मिष्ठान्न, कपड़ा, सोना- चांदी, बर्तन व ऐसे सामाग्री खरीदी की है जो कि मड़ई मेला के पहचान के रुप में बना रहेगा।
पहुंचते हैं खास मेहमान, किया है जाता मान सम्मान
गाँव में मेहमान लोग मड़ई मेला के बहाने से पहुंचते हैं और उनके हर प्रकार से जिस घर पर पहुंचते वहां मान सम्मान किया जाता है। सिंगारपुर मड़ई में अक्सर देखा जाये तो सिंगारपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में मेहमान पहुंचे। मेहमानों को घर वालों ने कई प्रकार के पकवान बनाकर खिलाया। दिवाली के बाद से शादी विवाह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है जिससे लड़का- लड़की के माता- पिता अपने-अपने बच्चों की शादी विवाह के लिए रिश्ता का पता लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। अक्सर देखा जाये तो लड़का-लड़की पसंद की शादी के रिश्ता स्वयं तय करते हैं। एक दुसरे से मुलाकात करने की बात कहते हैं तो मुख्य मुलाकात उन्हें मड़ई मेलों माध्यम बनता है। जब मड़ई मेला में लड़का-लड़की को पसंद कर लेते हैं तब उनके माता पिता अपने बच्चों का विवाह करने के लिए बात आगे बढ़ाते हैं।
मोहगांव पुलिस स्टाफ रहा मौजूद
ग्राम पंचायत सिंगारपुर ने मड़ई का आयोजन किया। सिंगारपुर के साप्ताहिक बाजार ठेकेदार ने दुकानदारों से शुल्क वसूला। व्यापारियों के लिए सभी प्रकार से व्यवस्था बनाई गई। पेयजल व रात्रि काल के लिए प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। दूसरे दिन में भी देर रात्रि तक चलता खरीदी चली। इस मडई मेला में किसी भी प्रकार से वाद विवाद नहीं हुआ, इस प्रकार से सिंगारपुर की दो दिवसीय मडई मेला शांति पूर्वक संपन्न हुआ। थाना मोहगांव पुलिस स्टाफ ने शांति व्यवस्था में सहयोग किया।











