- सेवानिवृत शिक्षक कार्यालय में सम्मान पाने आएंगे, न कि अपनी समस्याओं को लेकर भटके-संतोष शुक्ला
- सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वत्तों का भुगतान तत्काल कराया जायेगा
- 17 सेवा निवृत्त शिक्षकों का सहायक आयुक्त ने किया सम्मान
मंडला महावीर न्यूज 29. ट्रायवल बेलवेयर टीचर एसोसिएशन के तत्वावधान में सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में सितंबर, अक्टूबर व नवंबर में सेवा निवृत्त हुए 17 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर, दिलीप मरावी, महिला विंग सरिता मरावी, वरिष्ठ कार्यकारणी अध्यक्ष नंद किशोर कटारे, प्रकाश सिंगौर, संजू लता सिंगौर, मंगल सिंह पन्द्रे, मालकली मलगाम, आदि उपस्थित रहे। शाल, श्रीफल मोमेंटे पुष्पहार से सम्मानित किया गया। संतोष शुक्ला ने कहा कि अब सेवा निवृत्ति के बाद शिक्षक सिर्फ सम्मान के लिए कार्यालय आएंगे। अन्य किसी प्रकार की समस्या सेवा निवृत्ति के पहले ही दूर कर दी जाएगी।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने एसोसिएशन के इस सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर सेवा निवृत शिक्षकों की पूछ परख नहीं होती है लेकिन एसोसिएशन के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय है। सेवा निवृत सम्मान कार्यक्रम को शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष आसीम गौतम, सेवा निवृत हुए शिक्षक योगेश चौरसिया, सेवा निवृत प्राचार्य रूपलाल मरकाम एवं शैलेंद्र मालवीय व्याख्याता ने संबोधित किया।
सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने कहा कि अब कार्यालय में ऐंसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि सभी सेवानिवृत शिक्षक कार्यालय में सिर्फ सम्मान पाने आएंगे अपनी परेशानियों को लेकर भटकेंगे नहीं। सभी ब्लॉक मुख्यालय में उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति माह शिविर लगाए जाएंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की क्रमोन्नति के जितने भी प्रकरण है आठ दिन के अंदर उनके आदेश जारी कर दिये जाएंगे, यदि कोई छूट जाता है तो तत्काल उसी दिन उनके भी आदेश जारी कर दिए जाएंगे। प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक नियुक्ति के समय जिले के अधिकारी से आदेश प्राप्त करता है तो सेवा निवृति में भी नियोक्ता की उपस्थिति में सम्मान कार्यक्रम आवश्यक है।












