मरीजों की सहूलियत के लिए दिए बेड, वाटर कूलर व व्हीलचेयर

Advertisements

मरीजों की सहूलियत के लिए दिए बेड, वाटर कूलर व व्हीलचेयर

डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ ने संस्था का जताया आभार

  • नारायणगंज अस्पताल को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात
  • क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने भेंट किए जरूरी उपकरण

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के नारायणगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई है। संस्था ने अपने कार्यक्रम के तहत नारायणगंज अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की देखरेख और सहूलियत के लिए कई आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और सामग्रियां प्रदान की हैं।बताया गया कि संस्था द्वारा नारायणगंज अस्पताल को जो सामग्रियां भेंट की गई हैं, उनमें 5 आयरन बेड, 1 स्ट्रेचर, 1 व्हीलचेयर, 1 वाटर कूलर, 5 बीपी मशीन और 5 पल्स ऑक्सीमीटर शामिल हैं। इस अवसर पर संस्था के एरिया मैनेजर रामेश्वर रोकड़े और ब्रांच मैनेजर राहुल पटले ने बताया कि उनका संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहा है। इसके साथ ही जनहित और समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉ. अमृत लाल कोल ने मरीजों के हित में दी गई इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए संस्था के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ से डॉ. देशबंधु उइके, डॉ. सुमित व उनकी टीम फार्मासिस्ट कमलेश सिंह और नर्सिंग विभाग से नर्सिंग ऑफिसर सोनिका उईके, प्रतिमा हरदहा, राजकुमारी समेत सीएचसी का स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की ओर से रामेश्वर रोकड़े और राहुल पटले के साथ स्टाफ सदस्य ललित ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर सामग्री सौंपी।


Leave a Comment