25 दिसंबर से दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगा श्री शिव-नर्मदा महापुराण का भव्य आयोजन
आयोजन की सफलता के लिए समिति ने रपटा घाट पर की मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना
मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी 25 दिसंबर से श्री शिव-नर्मदा महापुराण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने सिद्ध घाट छोटे रपटा घाट पहुंचकर मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की सामूहिक पूजा-अर्चना की।
समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन कर मां नर्मदा के श्रीचरणों में नमन किया। सभी ने एक स्वर में प्रार्थना करते हुए श्री शिव-नर्मदा महापुराण कार्यक्रम को भव्य, दिव्य और सफल बनाने का आशीर्वाद मांगा। सदस्यों ने सामूहिक रूप से कामना की कि धर्म, आस्था और भक्ति के इस महाआयोजन में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हों और संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
पूजन में ये रहे उपस्थित
इस विशेष पूजन और सामूहिक प्रार्थना में समिति के अनेक सदस्य शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से सोनल बर्मन, मुकेश चौरसिया, अर्जुन कुशवाहा, नरेश कछवाहा, नीरज कोस्टा, मनोज ताम्रकार, गणेश बरमैया, प्रदीप दुबे, सोनू सिंधिया, रामकिशन बर्मन, रामभजन चौरसिया, आनंद कछवाहा, रामप्रवेश बर्मन, किशोर रजक, विजय पद्धति, साधना सिंह, शिखा सोनी, श्रद्धा बर्मन, अनंत कोरी, पूजा सिंधिया, प्रीति बर्मन, पूनम दुबे, उत्कर्ष अग्रवाल, सीता परतेती, ममता बैरागी, दुर्गेश अग्रवाल, पंचेश्वरी चौरसिया, पूनम बरमैया, रिंकी रोहरा, बसंती बाई, रेशमा केवट, बबिता नंदा, सरिता साहू, पूजा, ललिता एवं सोनम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।










