नहाय-खाय के साथ शुरू होगा सूर्य उपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान

Advertisements

आस्था और पवित्रता का महापर्व छठ

मंडला में तैयारियां जोरों पर, नर्मदा घाटों पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • नहाय-खाय के साथ शुरू होगा सूर्य उपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान
  • छठी मइया की भक्ति में लीन होगा शहर

मंडला महावीर न्यूज 29. सूर्य उपासना, लोक आस्था और पवित्रता का महापर्व छठ मंडला जिले में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक चलने वाले इस चार दिवसीय महापर्व को लेकर जिले में विशेषकर उत्तर भारतीय समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पर्व को लेकर घरों से लेकर नर्मदा के प्रमुख घाटों तक तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं।छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ होगी। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान ध्यान कर सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगी। इसके अगले दिन खरना का अनुष्ठान होगा, जिसमें दिनभर निर्जला उपवास के बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर छठी मइया को अर्पित किया जाएगा।

घाटों पर अघ्र्य की विशेष तैयारियां 

पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके लिए व्रती महिलाएं बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना और अन्य पारंपरिक पूजन सामग्री लेकर शहर के प्रमुख नर्मदा घाट माहिष्मती घाट पहुंचेंगी। अंतिम दिन उदीयमान उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ इस 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का समापन होगा।


 

Leave a Comment