महिलाओं ने अशोक वृक्ष को बनाया भाई, राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

Advertisements

मंडला में भाई दूज की अनूठी पहल

महिलाओं ने अशोक वृक्ष को बनाया भाई, राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

  • नर्मदा तट माहिष्मती घाट पर प्रकृति संग मनाया पर्व
  • पर्यावरण मित्रों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने की शिरकत

मंडला महावीर न्यूज 29. भाई दूज के पावन पर्व पर मंडला के नर्मदा तट स्थित ऐतिहासिक माहिष्मती घाट पर एक बेहद अनूठा और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। यहाँ महिलाओं ने पारंपरिक मान्यताओं से हटकर प्रकृति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा दिखाते हुए अशोक वृक्ष का पूजन किया और उसे राखी बांधकर अपना भाई बनाया। साथ ही जीवनभर उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।बताया गया कि इस विशेष कार्यक्रम के तहत अशोक वृक्ष को बहुत ही सुंदर ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया था। उपस्थित महिलाओं ने वृक्ष को रोली-चंदन का तिलक लगाया, आरती उतारी, मिष्ठान, फूल व फल अर्पित किए और रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और प्रकृति प्रेम से सराबोर नजर आया।

प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम 

आयोजकों ने इस अवसर पर कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में प्रकृति को हमेशा से अहम स्थान दिया गया है। त्योहार केवल मनुष्य तक सीमित न रहकर पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के साथ मिलकर मनाए जाने चाहिए। महिलाओं ने इस अनूठी पहल के जरिए यह संदेश दिया कि वृक्ष ही हमारे सच्चे भाई हैं, जो हमें जीवनभर ऑक्सीजन, शीतल छाया और फल रूपी जीवनदान देते हैं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

यह प्रेरणादायक आयोजन पर्यावरण मित्र राजेश छतरी एवं सृष्टि सेवा संकल्प के वरिष्ठ सदस्यों के संयोजन में संपन्न हुआ। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन कार्य पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी और राजेश दीक्षित के सहयोग से पूरा हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया।


Leave a Comment