हरितालिका तीज 2026
मंडला के बड़े शिव मंदिर में आज सजेगा बड़ा फुलेरा, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी
- श्री बजरंग व्यायाम शाला द्वारा आयोजित होगा ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान
- रात 9 बजे से भजन-कीर्तन के साथ होगी शिव-पार्वती की आराधना
मंडला महावीर न्यूज 29. हरितालिका तीज के पावन अवसर पर मंडला नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री बजरंग व्यायाम शाला के तत्वावधान में 14 सितंबर को बड़े शिव मंदिर परिसर में बड़े फुलेरा का ऐतिहासिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम आज सोमवार रात 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष आराधना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भव्य भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलेगा, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय रहेगा।
आयोजक श्री बजरंग व्यायाम शाला, बड़े शिव मंदिर ने नगर के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है। समिति ने कहा है कि श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में शामिल होकर धर्म लाभ लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।









