झूला पुल और हर्राभाट में दबिश, अवैध शराब जब्त

मंडला में आबकारी विभाग का छापा

झूला पुल और हर्राभाट में दबिश, 8700 रुपये की अवैध शराब जब्त

  • अवैध मदिरा के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • शादी गार्डन के पीछे बिक रही थी शराब
  • आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29.  अवैध शराब के विक्रय और संग्रहण के खिलाफ मंडला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में 5 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम ने मंडला वृत्त क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

शहर से लेकर गांव तक हुई कार्रवाई

आबकारी टीम ने मंडला शहरी क्षेत्र में झूला पुल के पास एक शादी गार्डन के पीछे खाली स्थान पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से शराब बेचते हुए ध्रुव रघुवंशी नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। टीम ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गोवा व्हिस्की, ओल्ड मंक रम, एमडी व्हिस्की और प्लेन मदिरा जब्त की। इसके अलावा, टीम ने ग्राम हर्राभाट में एक घर पर दबिश देकर 5 लीटर कच्ची मदिरा और बस स्टैंड क्षेत्र से 15 नग प्लेन मदिरा भी बरामद की है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में जब्त की गई कुल अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 8 हजार 700 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिए गए हैं।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी और हरे सिंह उइके ने अहम भूमिका निभाई। इस छापामार टीम में प्रधान आरक्षक विजय कमलेश, शकुंतला सैयाम, विकास कौरव और हिमांशी धुर्वे भी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Leave a Comment