रोपे गए पौधे, ट्री गार्ड भी लगाए

एक पेड़ मां के नाम अभियान

तरु मित्र फाउंडेशन ने नारायणगंज में माताओं की स्मृति में किया पौधारोपण

  • पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
  • बड़ी माई मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे, ट्री गार्ड भी लगाए गए

मंडला महावीर न्यूज 29. पर्यावरण संरक्षण और माताओं के सम्मान में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को नारायणगंज स्थित बड़ी माई मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तरु मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल सात पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

यह वृक्षारोपण विशेष रूप से एनजीओ सदस्यों की दिवंगत माताओं और दादी की स्मृति में किया गया। संस्था के सदस्य प्रवीण सोनी की माता स्व. श्रीमती निशा सोनी और दादी स्व. श्रीमती प्रेमा सोनी और मनीष बर्मन व भोला बर्मन की माताओं स्व. श्रीमती शशी बाई बर्मन और स्व. श्रीमती सरला बाई बर्मन के नाम से दो-दो पौधे रोपे गए।

हर गुरुवार को होता है नियमित पौधारोपण 

तरु मित्र फाउंडेशन पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था द्वारा हर सप्ताह गुरुवार को नियमित रूप से वृक्षारोपण किया जाता है। इस अभियान के तहत अब तक संस्था द्वारा नारायणगंज के जनपद परिसर, थाना परिसर, मुक्तिधाम और बड़ी माई मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक पौधे लगाए जा चुके हैं।

नागरिकों से अभियान से जुडऩे की अपील 

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर सेवा और देखभाल करना भी है। संस्था ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वतंत्र रूप से इस पर्यावरण हितैषी अभियान से जुड़ सकते हैं और प्रकृति के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।


 

Leave a Comment