स्कूलों और गांवों में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हरियाली अमावस्या पर वृहद पौधारोपण

कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • नारायणगंज और बीजाडांडी में हरियाली का उत्सव
  • स्कूलों और गांवों में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

मंडला महावीर न्यूज 29. पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का दिव्य संदेश देते हुए हरियाली अमावस्या के अंतर्गत भव्य पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ। यह आयोजन सद्गुरु कबीर साहेब एवं धर्मदास साहेब की दिव्य वंशावली मिशन के सत्प्रेरित मार्गदर्शन में तहसील नारायणगंज के अंतर्गत विकासखंड बीजाडांडी और नारायणगंज के विभिन्न ग्रामों तथा शासकीय विद्यालयों में किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम राज्य उप प्रतिनिधि सोना दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन और तहसील प्रतिनिधि मनोज सोनवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर समाज को धरती माता को हरा-भरा बनाने का संकल्प दिलाया गया।

प्रकृति की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म 

इस पावन अवसर पर समाज को संबोधित करते हुए तहसील प्रतिनिधि मनोज सोनवानी ने कहा वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है, बल्कि यह सद्गुरु कबीर साहेब की शिक्षाओं के अनुरूप प्रकृति माता के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता और सेवा का जीवंत प्रतीक है। हरियाली अमावस्या जैसे पावन पर्व पर पौधे रोपकर हम धरती को हरा-भरा बनाते हैं और आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवन का वरदान सौंपते हैं। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति की सेवा को अपना धर्म बनाएं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति और सहयोग 

इस अभियान को सफल बनाने में मिशन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार, जिला सलाहकार कंधी दास खैरवार, तहसील उप प्रतिनिधि संतोष बैरागी, तहसील युवा प्रतिनिधि अजय बैरागी, तहसील महिला प्रतिनिधि द्रोपती पड़वार, तहसील परोपकार भगवान दास बैरागी, तहसील सलाहकार संतोष खांडेलकर और पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप नामदेव उपस्थित रहे।इसके साथ ही विकासखंड सचिव प्रतिनिधि प्रकाश खांडेलकर, महिला प्रतिनिधि शांति परिहार, सविता बैरागी कालपी, शंकरदास, शिवकुमारी बैरागी विजयपुर, मनोरमा बैरागी, सरजू बैरागी, रमेश दास, छोटेदास, सुनील मोंगरे ग्वारा, राधेश्याम मोगरे, भूपत दास खांडेकर आशापुर, कुंडा उपसरपंच, सचिव, शाला प्रभारी रामकिशोर तिलसिया, जगदीश कुड़ापे और भागवत मरावी भालीवाड़ा सहित तहसील के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपनी महती भूमिका निभाई। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में पर्यावरण चेतना का एक नया प्रकाश फैला है।


Leave a Comment