बबैहा पुल हादसे में कंडेक्टर का शव बरामद

बबैहा पुल हादसे में कंडेक्टर का शव बरामद

  • नदी में चावल की बोरियों के बीच दबा मिला हरीशंकर
  • चालक धर्मवीर का सुराग नहीं, एसडीआरएफ आज रविवार को फिर चलाएगी तलाशी अभियान

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत बुधवार रात्रि नेशनल हाईवे 30 मार्ग में बबैहा पुल से गहरी नदी में एक चांवल से लोड ट्रक गिर गया था। जिसे करीब 40 घंटों बाद शुक्रवार को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने में सफलता मिली, लेकिन इस दौरान ट्रक के चालक और कंडेक्टर का सुराग नहीं मिला था, लेकिन ट्रक को बाहर निकालने के बाद शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों को एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीईआरएफ टीम को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।जानकारी अनुसार टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने मृतक की पहचान ट्रक के कंडेक्टर हरीशंकर कश्यप के रूप में होने की पुष्टि की। परिजनों को फोटो भेजकर पहचान कराई गई है और परिजन मंडला पहुंच रहे हैं। एसडीईआरएफ के हवलदार कोमल सिंह ने बताया कि कंडक्टर का शव नदी में नीचे चावल की बोरियों के बीच दबा हुआ था। 8 सदस्यीय टीम ने दिन भर नदी के काफी हिस्से में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन ट्रक के चालक धर्मवीर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया कि टीम आज रविवार सुबह फिर से व्यापक तलाशी अभियान शुरू करेगी।बताया गया कि इस हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रक मालिक रणवीर सिंह ठाकुर भी मंडला पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक 10 नवंबर को बुलन्दशहर से चावल लोड कर विशाखापत्तनम के लिए निकला था। ट्रक मालिक ने बताया कि अचानक ट्रक का जीपीएस कनेक्शन 12 नवंबर की रात करीब 9.15 बजे बंद हो गया था, जिसके बाद दूसरे दिन भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राईवर और कंडेक्टर से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद चांवल से लोड ट्रक के नदी में गिरने की सूचना मिली थी।



बबैहा पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए दो वाहन नदी में गिरे, सर्चिंग जारी – Mahaveer News 29

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा – Mahaveer News 29

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा

चांवल से भरा बेकाबू ट्रक 30 फीट नीचे नदी में गिरा – Mahaveer News 29

चांवल से भरा बेकाबू ट्रक 30 फीट नीचे नदी में गिरा

नदी में गिरे चावल लदे ट्रक को 36 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका – Mahaveer News 29

नदी में गिरे चावल लदे ट्रक को 36 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका

40 घंटे बाद भी लापता लोगों का नहीं लगा सुराग – Mahaveer News 29

40 घंटे बाद भी लापता लोगों का नहीं लगा सुराग

Leave a Comment