चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा, सर्चिंग जारी

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण हादसा
  • बबैहा पुल से दो वाहन रेलिंग तोड़कर नदी में समाए
  • अंधेरे के कारण सर्चिंग में बाधा
  • डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर, नदी में समाए वाहनों की पहचान नहीं
  • सर्चिंग अभियान जारी, टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा क्षेत्र की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. जबलपुर से रायपुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंडला जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बबैहा पुल पर बुधवार की देर रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 11 बजे पुल पर बनी रेलिंग की दीवारों को तोड़ते हुए वाहन के नीचे नदी में समा जाने की सूचना प्राप्त हुई है। हादसा सामने आने के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

चांवल से भरा ट्रक बबैहा पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा

जबलपुर से रायपुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल पर बुधवार रात्रि एक अनियंत्रित चांवल से भरा ट्रक नदी में गिर गया। बताया गया कि रात को हुई घटना के कारण सर्चिंग अभियान ज्यादा देर तक नहीं चला। 13 नबंवर गुरूवार सुबह करीब सात बजे टिकरिया पुलिस और कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और नदी में गिरे ट्रक को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान यह भी पता किया जा रहा था कि वाहन में कितने लोग सवार थे, अभी तक किसी भी व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं लग सकी कि वाहन में कितने लोग थे।जानकारी अनुसार बबैहा पुल पर बुधवार की देर रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 11 बजे पुल पर बनी रेलिंग की दीवारों को तोड़ते हुए एक चांवल से भरा ट्रक नीचे नदी में गिर गया। बताया गया कि ट्रक का टायर फट गया था और वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसके कारण ट्रक पुल के नीचे नदी में जा समाया। हादसा के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण देर रात सर्चिंग अभियान नहीं चलाया गया। सुबह होते ही घटना स्थल पर पुलिस और बचाव दल पहुंचकर सर्चिंग कर रही है। समाचार लिखे जाने तक सर्चिंग अभियान चल रहा है।

अंधेरे के कारण तलाश में मुश्किल 

पुलिस को रात के घनघोर अंधेरे के कारण नदी में डूबे वाहनों की तलाश करने और अंदर फंसे लोगों को निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को भी दी गई है।बताया गया कि समाचार लिखे जाने तक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में समाने वाले ये वाहन कौन से थे और उनमें कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तलाश अभियान जारी रखा है, मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है।


रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles