मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में हुई दुर्घटना पर व्यक्त किया गहन दुःख
- ग्वालियर सड़क हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक
- मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
- घायलों का होगा निःशुल्क इलाज
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला ग्वालियर रवाना
- मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख
- अन्य घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को यथाशीघ्र ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।








