मंडला की पारुल ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी में गोल्ड पर साधा निशाना

मंडला की पारुल ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी में गोल्ड पर साधा निशाना

  • राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की पहली रैंक
  • 69वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में निर्मला स्कूल की छात्रा का दबदबा
  • जबलपुर संभाग से जीती ओवरऑल गोल्ड

मंडला महावीर न्यूज 29. 69वीं अंतर्शलेराज्य राज्य स्तरीय आयु वर्ग 17 आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में मंडला की छात्रा पारुल नंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 8 अक्टूबर तक नर्मदापुरम में आयोजित की गई थी।

निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पारुल नंदा का चयन कंपाउंड राउंड के लिए हुआ था। पिता नंद कुमार नंदा और माता महिमा नंदा की पुत्री पारुल ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रथम राउंड में 315 स्कोरिंग के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया, वहीं द्वितीय राउंड में भी 311 स्कोरिंग के साथ फिर से स्वर्ण पदक जीता। पारुल ने जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल ओवर 626 स्कोरिंग के साथ ओवरऑल गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पारुल नंदा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक की खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है।

पारुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकडे, जिला खेल अधिकारी कंदीलाल मरकाम, निर्मला स्कूल की मैनेजर सिस्टर ज्योत्स्ना, प्राचार्य सिस्टर क्लारा कुजूर, आर्चरी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार, पीटीआई सोनम कछवाहा, प्रथम चौकसे, साधना धुर्वे एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने पारुल के नेशनल में भी गोल्ड मेडल प्राप्त करने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles