मंडला के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में झटके 59 मेडल
- तलवारबाजी में 3 गोल्ड समेत मंडला जिले ने जीते कुल 59 मेडल, जिले का नाम किया रोशन
मंडला महावीर न्यूज 29. खेल कैलेंडर लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मंडला जिले के छात्र-छात्राओं ने अपना जौहर दिखाते हुए 59 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इन प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाडिय़ों ने 03 गोल्ड मेडल, 20 सिल्वर मेडल और 36 ब्रोंज़ मेडल हासिल किए हैं।
जानकारी अनुसार आयोजित शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मंडला जिले के छात्रों ने खेलवार उपलब्धियां हासिल की है। जिसमें शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी जूनियर व सीनियर वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। खिलाडिय़ों ने 03 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल और 24 ब्रोंज मेडल प्राप्त किए। ग्वालियर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने 02 सिल्वर मेडल व 10 ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। सीनियर व जूनियर वर्ग की वुशु प्रतियोगिता भी ग्वालियर में सम्पन्न हुई, जहाँ 05 खिलाडिय़ों ने सहभागिता करते हुए 02 ब्रोंज मेडल प्राप्त किए। सुजालपुर में हुई जूनियर वर्ग की कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में 04 बालिका और 01 बालक शामिल थे।
बताया गया कि खिलाड़ी छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि के पीछे मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मण्डला वंदना गुप्ता, सहायक संचालक रंजीत गुप्ता, क्षेत्र संयोजक विष्णु सिंगोर एवं जिला खेल प्रभारी मंगल सिंह पन्द्रे का मार्गदर्शन रहा। खिलाडिय़ों को तैयार करने में संदीप वर्मा संभागीय क्रीड़ा प्रभारी एवं तलवारबाजी कोच, त्रिलोक डोंगरे कराटे व वुशु कोच, डीएस ठाकुर और महेश मरावी कबड्डी कोच की अहम भूमिका रही।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर दिलीप सरणागत, विपिन कुजूर, शंकर दयाल वाजपेई, राजकुमार बाबरिया, बिंदु पिल्ले, नीलू जयसवाल, मधु कछवाहा, केडी बैरागी, अवध कुमार पटैल, लीला सिंह पन्द्रों, जमादार धुर्वे, गौतम सूर, रामफल गोठरिया, सीमा थोर्ट, सुदेश पटैल, सुधीर कछवाहा, प्रशांत बासल, सतीश कार्तिकेय, अशोक बरकड़े, आकाश खत्री, के भास्कर राव, दिनेश वरकड़े, शशांक मिश्रा, करुणा मर्सकोले, रामबती परते, प्रदीप जंघेला, शरद जंघेला आदि एवं सभी खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।









