ट्रक का टायर फटा, ऑटो से हुई भिंडत
- हादसे में एक घायल, जबलपुर रैफर, नारायणगंज टिकरिया की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 नारायणगंज जबलपुर मार्ग में जबलपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट जाने के कारण सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। जिससे ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को गंभीर चोट आई, वहीं दो युवकों को मामूली चोटे लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। हादसे की सूचना टिकरिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद टिकरिया हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार नारायणगंज के टिकरिया के पास नारायणगंज से कुड़ामैली की तरफ एक ऑटो जा रहा था। ऑटो में चार लोग सवार थे और सीमेंट लोड था, वहीं जबलपुर की तरफ से एक ट्रक मंडला की तरफ जा रहा था, इसी दौरान टिकरिया के पास ट्रक का टायर अचानक फट गया और सामने से आ रहे ऑटो से भिंडत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों घायल हुए, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटे आई, वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को जबलपुर रैफर कर दिया।
बताया गया कि हादसे में ऑटो सवार चार लोगों में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटे आई थी। वहीं ऑटो में सवार अमित परते पिता चेतराम परते 16 वर्ष, निवासी कुड़ामैली के बांया पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। युवक अमित के पैर की कटोरी टूट गई थी। जिसके कारण चिकित्सक ने तत्काल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। वहीं गीत लाल पिता चेतराम 18 वर्ष निवासी कुड़ामैली, सनी लाल पिता वैसाखू 21 निवासी कुड़ामैली को मामूली चोटे आई। जिनका उपचार कर छुट्टी दे दी गई।









