नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा

नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा

  • ट्रेलर और हाईवा में जोरदार टक्कर के बाद भी बाल-बाल बचे चालक
  • टिकरिया थाना क्षेत्र में रात ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, हाईवे पर लगा जाम

मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 (जबलपुर-रायपुर मार्ग) पर बुधवार रात टिकरिया थाना के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार हाईवा एमपी 49 जेडडी 9555 और ट्रेलर एचआर 64 ए 0881 में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रहा हाईवा ओवर टेकिंग के दौरान उससे टकरा गया।

गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के तुरंत बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles