तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा

  • गंभीर हालत में ले जाते समय हुई मौत
  • दाह संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास-मंडला मार्ग में कांपा से चकदेही के पास बबलिया मुरला पानी के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार सुकल सिंह परस्ते 42 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सुकल सिंह परस्ते कांपा आश्रम में पियून के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी बाइक से कांपा आश्रम से घर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान एक यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में सुकल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से निवास अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि निवास अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृहग्राम दरगढ़ लाया गया। जहां 19 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे शांति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सुकल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे। शव यात्रा में जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र वरकडे, जनपद अध्यक्ष आसाराम भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सरवटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदेश जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण शामिल हुए।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles