स्वास्थ्य शिविर में एनीमिया और कैंसर सहित कई बीमारियों की होगी जांच

स्वास्थ्य शिविर में एनीमिया और कैंसर सहित कई बीमारियों की होगी जांच

  • स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 से होगा शुरू
  • 2 अक्टूबर तक चलेंगे स्वास्थ्य शिविर

मंडला महावीर न्यूज 29. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीजे मोहंती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीएम एवं शहरी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ मोहंती ने बताया कि 17 सितंबर को जिला मुख्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान केन्द्र, आरोग्य मंदिर एवं एसडब्ल्यूसी पर एक साथ अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। वहीं आयुष्मान केन्द्रों पर यह अभियान निरंतर 2 अक्टूबर तक चलेगा। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी सलाह, आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड निर्माण जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों की एनीमिया, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, हाईपरटेंशन, डायबिटीज, टीबी, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और सिकल सेल रोग की जांच कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास तथा वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के कार्यक्रम, वहीं वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी।

बैठक में उपस्थित जिला बीजेपी अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। मिश्रा ने आश्वस्त किया कि जिले के सभी प्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे तथा किसी भी समस्या का समाधान जिला स्तर पर त्वरित किया जाएगा। बैठक में बीजेपी मंडल अध्यक्ष बिछिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, सिविल सर्जन, शहरी नोडल अधिकारी, डीपीएचएनओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्यूनिटी मोबिलाइजर, डब्ल्यूएचओ की आईएफएम अधिकारी, आरबीएसके जिला समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles