केहरपुर में नशा मुक्ति और उमंग दिवस का आयोजन
- छात्रों को दिए पुरस्कार, किया पौधारोपण
- छात्रों और शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय हाई स्कूल केहरपुर में उमंग दिवस और नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन कौशल और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच सतवंत सिंह उलारी, सचिव संतोष ठाकुर और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पीयूष पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी और सरपंच द्वारा पुरस्कार दिए गए। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति की शपथ भी ली। उपस्थित सभी जनों ने नशा से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करते हुए स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उमंग दिवस एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









