अज्ञात चोर ने बाईक की चोरी

अज्ञात चोर ने बाईक की चोरी

  • देर रात्रि चोरी की वारदात को दिया अंजाम
  • मंडला निवास मार्ग में देवरीकला बबलिया में मोटरसाईकिल चोरी

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस 14 व 15 अगस्त की दरमियानी रात एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाईकिल पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम देवरीकला बबलिया निवासी शिकायतकर्ता दीपक यादव ने इसकी रिपोर्ट निवास थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता दीपक ने रिपोर्ट में बताया कि वह कृषि कार्य करता है, और 14 अगस्त को वह अपनी मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 51 एमजे 7027 को रात्रि करीब 9 बजे घर के सामने मार्ग किनारे ग्राम देवरीकला बबलिया में खड़ा कर दिया था।

वही मोटरसाईकिल रात्रि 12 बजे तक घर के सामने खड़ी रही। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 4 बजे जब वह उठा और देखा तो उसकी मोटरसाईकिल अपने स्थान पर नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली गई। आसपास बाईक की तालाश की लेकिन कहीं नहीं मिली। जिसकी शिकायत निवास थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तालाश शुरू कर दी है।


 

Leave a Comment