16 बच्चों के हादसे के बाद घुघरी पुलिस सख्त

Advertisements

16 बच्चों के हादसे के बाद घुघरी पुलिस सख्तचला विशेष ऑटो जांच अभियान

ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई

  • दर्जनों वाहन थाना परिसर में खड़े कराए
  • संचालकों को दी सख्त चेतावनी

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के घुघरी थाना में विशेष जांच अभियान चलाया गया विगत दिवस स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से 16 बच्चे गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद घुघरी पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र सेन के नेतृत्व में विशेष ऑटो जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाकर ले जाने, ऑटो में बच्चों को लटकाकर परिवहन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो की जांच की गई। पुलिस ने करीब दर्जनों ऑटो को जांच के लिए थाना परिसर में खड़ा कराया और उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ऑटो चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र सेन ने ऑटो संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर या लटकाकर ऑटो चलाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के विशेष जांच अभियान से ऑटो संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कई ऑटो चालक अपने वाहनों को लेकर जांच से बचते नजर आए। पुलिस ने सभी संचालकों को नियमों का पालन करने तथा भविष्य में ओवरलोड ऑटो नहीं चलाने की समझाइश भी दी।पुलिस की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऑटो में ओवरलोडिंग और लापरवाही पर अंकुश लगेगा तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।


रिपोर्टर – दुर्गेश प्रजापति, घुघरी 


Leave a Comment